पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक रांची में सम्पन्न

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27 वी बैठक का आयोजन राजधानी रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में किया गया ।इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुल 199 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य: आपसी समन्वय और विकास को गति देना
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने, क्षेत्रीय विकास की गति तेज करने और सुरक्षा-संबंधी विषयों पर साझा रणनीति बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बता दें ऐसी बैठके राज्यों के स्वर्गीम विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री समेत आला अधिकारी इस बैठक के साक्षी बने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई कैसे राज्यों को विकास से जोड़ा सके और केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर समाज को मुख्यधारा से जोड़ा सके। ज्ञात हो,क्षेत्रीय परिषदें केंद्र और राज्यों के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम हैं। इन बैठकों के माध्यम से हम जमीनी स्तर की समस्याओं को समझकर उसका समाधान सुनिश्चित करते हैं।

झारखंड के ओर से बकाया राशि का मुद्दा उठाया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष झारखंड सरकार के ओर से कोयला का बकाया रॉयल्टी करीब 1.36 लाख करोड़ रुपए को चुकाने की मांग की गई। बता दें राज्य की राजनीति में बकाया राशि का मुद्दा एक अहम मुद्दा बन चुका है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment