स्वीटी कुमारी बनी प्रधानमंत्री
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : मध्य विद्यालय सलगा में बाल संसद 2025/2026 का पुनर्गठन किया गया। इसमें बच्चों के द्वारा स्वीटी कुमारी को निर्विरोध आज प्रधानमंत्री चुना गया। इसके अलावा प्रार्थना मंत्री राशि कुमारी, सफाई मंत्री पूजा कुमारी, शिक्षा मंत्री रीता कुमारी, खेल मंत्री रोशन कुमार जल मंत्री खुशी कुमारी, इसके अलावा अन्य मंत्री चुने गए। इस पुनर्गठन में सभी बच्चे सभी शिक्षक और अध्यक्ष विनोद राम उपस्थित थे।