संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
नई दिल्ली/रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से से प्रार्थना की, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
बता दे,शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और मार्गदर्शक व्यक्तित्व हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर सभी राजनीतिक दलों में चिंता और सम्मान की भावना है।