राजद के वरिष्ठ नेताओं से मिला टीएसफोर का प्रतिनिधिमंडल
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कुंज बिहारी साव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तेली साहू समाज संघर्ष समिति (Ts4) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी (LAP) के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना जाकर राजद नेताओं के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल एवं प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू से मिलने वालों में एलएपी झारखंड के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सह टीएसफोर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही, एलएपी झारखंड के प्रधान महासचिव सह टीएसफोर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी साव, एलएपी झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष सह टीएसफोर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जोधन नायक एवं एलएपी झारखंड के प्रदेश पदाधिकारी सह एलएपी चतरा के जिलाध्यक्ष मुरारी साव मुख्य रूप से शामिल रहें। राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि एक तरफ भड़काऊ भाषा बोल कर कमजोर वर्गों को गुमराह किया जा रहा है वहीं दूसरे तरफ इन सभी को शिक्षा विहिन बनाने की गम्भीर साजिशें चल रही है परन्तु राजद गठबंधन ऐसा होने नहीं देगी। राजद बिहार के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव बढ़ा है, इतना ही नहीं कमजोर वर्ग के लोग मंहगाई और बेरोजगारी से कराह रहे हैं। जरूरत है सामाजिक न्याय की तभी समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है और इसके लिए राजद गठबंधन लगातार प्रयासरत है। प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सुनील साहू ने कहा कि अब हमारे स्वजाति तेली समाज के लोगों को भी छल-कपट और भेदभाव का एहसास होने लगा है। इस सामाजिक न्याय की लड़ाई में हमलोगों ने राजद गठबंधन को साथ देने का निर्णय लिया है।