केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कांग्रेस और हेमंत सरकार पर तीखा हमला, कहा – झारखंड में आपातकाल से भी भयावह स्थिति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची:केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी और झारखंड की हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 1975 में लगे आपातकाल को लोकतंत्र पर धब्बा बताते हुए कहा कि लोकतंत्र और वंशवाद एक-दूसरे के पूरक नहीं हो सकते।

उन्होंने कहा कि 25 जून को कांग्रेस पार्टी को पूरे देश में माफी सभा कर जनता से माफी मांगनी चाहिए। आपातकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी और आज की युवा पीढ़ी को उस काले अध्याय को जानने की ज़रूरत है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कहा इन दिनों राहुल गांधी संविधान बचाने की बात करते नजर आ रहे हैं लेकिन उन्हें पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने आपातकाल में हुए अत्याचारों की चर्चा करते हुए बताया कि 2 लाख से ज्यादा नेताओं को जेल में डाला गया, कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया और मस्जिदों तक को नहीं बख्शा गया।

झारखंड जमाई टोला बनते नजर आ रहा है – गिरिराज सिंह
हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड आज जमाई टोला बनता जा रहा है और राज्य बारूद के ढेर पर बैठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और आदिवासी पहचान खतरे में है।उन्होंने पेसा कानून को लेकर बयान देते हुए कहा आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करने वाला पेशा कानून आज तक झारखंड में लागू नहीं हुआ है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे दलगत भावना से ऊपर उठकर राज्य को बचाने की सोचें।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें