11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रातु, रिंग रोड, दलादली चौक समीप किया गया योगाभ्यास!

खुद को बदलो फिर युग बदलेगा, योग से खिलता हर दिन निकलेगा– मृत्युंजय शर्मा!

भारत योग के क्षेत्र में बना विश्व गुरु –सुनील कुमार सिंह!
रांची: रिंग रोड, रातु, सिमलिया के दलादली चौक समीप मां भगवती हनुमान मंदिर परिसर में 11 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिविर लगाकर योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक चंदन कुमार सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को योग सिखाया। इस अवसर पर योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। मौके पर झारखंड भाजपा के पूर्व चुनाव प्रबंधन प्रमुख मृत्युंजय कुमार शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सह राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा, रातु पश्चिमी भाजपा के मंडल अध्यक्ष परमेश्वर गोप, रांची ग्रामीण जिला के उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, सुधाकर चौबे, ग्रामीण जिला प्रभारी संजीव तिवारी,उमेश्वर ओझा जी, पुलिस निरीक्षक बिनोद गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से बताया कि आज अपने देश में हीं नहीं बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आज पूरे विश्व भर में स्वास्थ्य और सानंद रहने की सुखद परंपरा अंतर्गत घर-घर में योग क्रियाएं की जा रही है। इसलिए भारत फिर से किन्हीं वर्गों में विश्व गुरु बने, या ना बने, परंतु योग के क्षेत्र में भारत विश्व गुरु जरूर बना है। कहा कि योग मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है। यह तीन मुख्य तत्वों से बना है, गति, स्वास्थ्य और ध्यान। योग तनाव से राहत देता है, और बेहतर नींद लाता है। तथा भूख और पाचन को बढ़ाता है, और दिमाग को हमेशा शांत रखता है। योग आत्मा का परमात्मा से मिलन करने का माध्यम है। योग परम स्वास्थ्य का वो विज्ञान है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित कर स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करता है। कहा कि भारत में वर्ष 2015 की 21 जून को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जो सौभाग्य से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा झारखंड के रांची शहर के प्रभात तारा मैदान से शुरू किया गया । जो आज पूरे दुनिया में 21 जून को योगा डे के रूप में मनाया जाने लगा है। योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योग विद्या के प्रवर्तक महर्षि पतंजलि हैं, जिसे पूरी दुनिया भर में अंगीकार किया गया है। कहा कि पूरे परिवार के साथ योग को तन, मन, धन से अपनाएं और सदैव निरोग रहें। यही अपील अब व्यापक रूप से आप सभी जनमानस के लिए की जा रही है कि “सभी करें योग, और खुद को रखें निरोग,, इसका प्रभाव भी जनमानस पर पड़ रहा है।
“स्वयं को बदलो फिर युग बदलेगा,
योग से खिलता हर दिन निकलेगा,,
शिविर में योगाभ्यास कार्य में मुख्य रूप से बीरेंद्र सिंह, गौतम राय, अमरदीप कुमार, यश सिंह परमार, प्रमोद सिंह,पवन सिंह, जितेंद्र कुमार, जेपी यादव, धीरन गोप, अनिल गोप सहित अनेक योगकर्ता शामिल हुए।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment