संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची नगर निगम के नये नगर आयुक्त के रूप में सुशांत गौरव ने पदभार ग्रहण किया है। निवर्तमान प्रशासक संदीप सिंह ने उन्हें प्रभार सौंपा एवं शुभकामनाएं दी।इस मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, मुख्य अभियंता प्रवीण जयंत भेंगरा, सभी सहायक प्रशासक, कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता, नगर निवेशक, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, निगम के अभियंतागण, कार्यालय अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।