रांची विश्वविद्यालय में हुए अनियमिता की जांच झारखण्ड सरकार करें : मोहम्मद कैफ, आर यू, अध्यक्ष एनएसयूआई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची ::रांची विश्वविद्यालय एनएसयूआई के अध्यक्ष कैफ अली ने रांची विश्वविद्यालय में जेम पोर्टल के माध्यम से डिजिटल इंटरैक्टिव बोर्ड एवं ऑटोमेटिक स्टेबलाइजर अधिक दाम पर खरीदारी की गई है की जांच की मांग मुख्यमंत्री से की है। रांची विश्वविद्यालय के 32 पीजी विभागों सहित रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के लिए डिजिटल इंटरैएक्टिव खरीदी गई है। हर विभाग में एक दो और कॉलेज में चार-पांच की संख्या में यह डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं, डिजिटल बोर्ड और ऑटोमेटिक स्टेबलाइजर अधिक दामों में खरीदी गई है डिजिटल बोर्ड और ऑटोमेटिक स्टेबलाइजर 100 से अधिक की खरीदारी की गई है। रांची विश्वविद्यालय एनएसयूआई के अध्यक्ष कैफ अली ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के कार्यकाल में अनियमिताएं सामने आई है इसलिए उनके कार्यकाल की जांच भी होनी चाहिए। कैफ ने कहा कि जल्दी एनएसयूआई का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर रांची विश्वविद्यालय से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा ।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें