संथाल हूल एक्सप्रेस, लिट्टीपाड़ा | संवाददाता
प्रखंड के मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में गुरुवार से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।
प्रतियोगिता में प्रखंड के उच्च एवं मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। पहला मुकाबला उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोडगो और उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेहुलबोना के बीच खेला गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से लाभकारी होते हैं, बल्कि इससे छात्र भविष्य में राज्य और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।
इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षक सोभान सोरेन, खेल शिक्षक नीरज मुर्मू, खेल शिक्षिका प्रमिला मरांडी, सीआरपी वरुण कुमार रजक, बीआरपी धीरेंद्र साहा एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आतिश कुमार भट्टाचार्य सहित अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
