जानकी साव बने अध्यक्ष, महासचिव बने डुभन साव
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन का प्रखंड कमेटी का विस्तार रुकमणी भवन बड़कागांव में जिला अध्यक्ष कैलाश साव की अध्यक्षता व युवा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार के संचालन में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साव, विशिष्ट अतिथि प्रमोद साव रांची जिला अध्यक्ष, हजारीबाग जिला अध्यक्ष कैलाश साव, जिला उपाध्यक्ष अशोक साव,युवा अध्यक्ष अरविंद कुमार व अन्य अतिथियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन का विस्तार देश के 29 राज्यों में हैं और इस संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय व राजनीतिक भागीदारी है वहीं 29 जून को रांची में समाज के बुद्धिजीवियों का विचार मंथनके लिए बैठक रखा गया जिसमें समाज के लोग पहुंचे और अपना विचार दें। तत्पश्चात प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन के लिए अध्यक्ष पद के पदूम साव, जानकी साव, दिनेश साव तीन व्यक्ति का नाम आया जिसमें दो लोगों ने स्वेच्छा से नाम वापस लिया और सर्वसम्मति से जानकी साव को अध्यक्ष, डुभन साव महासचिव, सचिव मुकेश कुमार साव, प्रखंड युवा अध्यक्ष मिथलेश कुमार साव, वहीं जिला मंत्री पदूम साव, युवा जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साव उर्फ दिपू साव को नियुक्त किया गया। वहीं अतिथियों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया वहीं संगठन को विस्तार कर मजबूती करने और मिलजुल कर समाज को सशक्त करने की बात कही। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव व अन्य सदस्यों ने समाज को निःस्वार्थ भाव से आगे ले जाने और संगठन की मजबूती पर पहल करने का भरोसा दिया। इस मौके पर जिला संरक्षक कौलेश्वर साव, अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज के प्रखंड अध्यक्ष जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, पुर्व अध्यक्ष धनू प्रसाद निराला, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहन साव, कोषाध्यक्ष निरंजन साव, बेचन साव, दिनेश साव, मिथलेश कुमार साव, विनय साव, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, प्रेम साव, राजकिशोर साव, कोमलचंद साव, कजरु साव, बाबुलाल साव व अन्य दर्जनों समाज के बुद्धिजीवी मौजूद थे।









