झारखंड भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 साल का कार्यकाल पूरे होने पर बधाई देते हुए आभार प्रकट किया, और स्वर्णिम तथा अमृतकाल के रूप में बेमिसाल बतलाया। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में देश ने सभी मापदंडों को पूरा किया है। चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक़ हटाने की बात हो, पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की बात हो, अयोध्या में आराध्यदेव प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर बनाने की बात हो, देश भर में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की बात हो, एयरपोर्ट निर्माण की बात हो, महिला सशक्तिकरण की बात हो, गरीब कल्याण की बात हो, किसान कल्याण की बात हो, झारखंड के विकास की बात हो, उन्होंने सभी मापदंडों को पूरा करने का काम किया है। कहा कि मोदी सरकार तथा भाजपा ने जो देश से वादे किए थे, वह पूरे हो रहे हैं। मोदी सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। कहा कि गरीब कल्याण के साथ किसान कल्याण भी मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है। जिसमें 11 करोड़ किसानों के खाते में प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि के तहत ₹6000 पहुंच रहे हैं। कहा कि यूपीए सरकार की तुलना में देश का कृषि बजट 5 पांच गुना बढ़ा है। मोदी सरकार किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि कर किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है। झारखंड के विकास के लिए भी मोदी सरकार समर्पित है। प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती से 24000 करोड़ रुपए की जनमन योजना से आदिवासी गांव के स्वर्णिम विकास को सुनिश्चित किया है। कहा कि श्रीनगर से लेकर कन्याकुमारी तक आज संपूर्ण देश रेलवे से जुड़ गया है, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल के निर्माण से देश का प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कहा की कांग्रेस की मनमोहन सिंह की सरकार में देश दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हुआ करती थी, जो आज मोदी जी के कार्यकाल में देश दुनिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है। मोदी जी ने 11 वर्षों में असंभव को भी संभव करके दिखाया है। आज दुनिया भारत को सम्मान के साथ देख रही है। दुनिया में तिरंगे की ताकत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद की जड़ों पर प्रहार कर उसे नेस्तनाबूद करने का काम किया है। जिससे आज दुनिया देख चुकी है कि भारत की ओर आंख उठाकर देखने का परिणाम क्या होगा। आज का भारत, बढ़ता भारत, बदलता भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वाभिमानी भारत, उभर कर आया है। आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इन 11 वर्षों के कार्यकाल ने देश को एक नई दिशा प्रदान की है, और देश विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।
