डीएमएफटी फंड से करोड़ रुपए की योजना में हो रहा है घटिया सामग्री का उपयोग

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : कन्या मध्य विद्यालय दारू मे बन रहे भवन के कार्य का दारू पंचायत मुखिया सुनील कुमार और उपमुखिया दशरथ कुमार ने किया निरीक्षण। कार्य मे अनियमिता को देखकर कार्य कर रहे लोगो को जमकर फटकार लगाईं। हजारीबाग जिला के दारु प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय दारू में करोड़ों रुपए का योजना डीएमएफटी फंड द्वारा विशेष प्रमंडल हजारीबाग से करवाया जा रहा है। यह कार्य सत्यम शिवम सुंदरम कंस्ट्रक्शन द्वारा निष्पादित किया जा रहा है। जिसमें कन्या मध्य विद्यालय की चाहर दिवारी एवं भवन निर्माण कार्य करना है। चारदीवारी में भी घटिया किस्म के ईट का उपयोग किया गया था। उस समय भी संथाल हूल एक्सप्रेस के संवाददाता ने प्रमुखता से खबर को लगाया था। वहीं भवन निर्माण में भी किस्म का घटिया किस्म के ईट और बालू का उपयोग किया जा रहा है। दारू पंचायत के उप मुखिया दशरथ कुमार ने बताया कि पूरे घटिया कार्य का हम लोग विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी ठेकेदार अपने मनमानी से जबरन निर्माण कार्य को बढ़ा रहा है। वहीं विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। इस संबंध में सत्यम शिवम सुंदरम कंस्ट्रक्शन के संचालक राजू प्रसाद से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वहीं विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता चंदन कुमार से बात संपर्क नहीं हो पाया।

Leave a Comment