संथाल हुल एक्सप्रेस,संवाददाता
रामगढ़।विश्व ब्राह्मण संघ एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले सामुहिक उपनयन यज्ञोपवीत संस्कार,जनेऊ 15 जून रविवार को सम्पन्न होगा।गायत्री मंदिर परिसर में समाज के वरिष्ठ गण्यमान्य ब्यक्तियों द्वारा शुभ प्रारंभ सुबह 9 बजे से रखा गया है एवं समापन 3.00 बजे भोजन उपरांत होगा।इस कार्यक्रम में करीबन 41 बटुको के उपस्थित होने की संभावना है। यज्ञोपवीत संस्कार पूरे वेदिक रीति रिवाज के अनुसार किया जायेगा,श्री शर्मा ने कहा कि हिन्दू धर्म में कुल 16 संस्कार होते है उनमें एक उपनयन/यज्ञोपवित संस्कार भी आता है। उपनयन संस्कार वेदिक संस्कृतिक को पुनर्स्थापित करने की दिशा में तथा सामाजिक उत्थान एवं मज़बूती की राह में होगा, उपरोक्त कार्यक्रम में आप सभी ब्राह्मण भाइयों की गरिमामयी उपस्थिति अनिवार्य है एवं ओर किन्हीं को रजिस्ट्रेशन करवाना हो तो संपर्क कर सकते हैं।एक विशेष बैठक में इस कार्यक्रम के लिए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने यज्ञोपवीत कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार पांडेय एवं सह संयोजक अरुण बनर्जी व भूपेश मनी तिवारी को सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया तैयारी ज़ोरों से चल रही है ।उपरोक्त जानकारी विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा(ज्ञानी शर्मा)एवं झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य महेश मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक ने संयुक्त रूप से दी l