संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय बी.एम. मेमोरियल स्कूल में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान विद्यालय के निर्देशक संदीप कुशवाहा ने कहा की जल, जंगल और जमीन के रक्षक, उलगुलान विद्रोह के नायक, सिंग-मूंगा आराधना के उपदेशक अमर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और शत-शत नमन करता हूँ। जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। उलगुलान आंदोलन के माध्यम से अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध जो अलख उन्होंने जगाई थी, वह आज भी जनजातीय समाज और सम्पूर्ण भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। तभी हमारा झारखंड बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बन सकेगा। मौके पर उप निर्देशक पिंटू कुशवाहा, प्रधानाध्यापक कैलाश कुमार, उप प्राचार्या पूनम कुमारी, विद्यालय के शिक्षा चेयरमैन रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, महेंद्र कुमार, मुकेश दास, आनन्द राज, ऋषभ अग्रवाल, सुमित कुमार, राजेश कुमार रवि, सचिन कुमार, अनु कुमारी, देवंती कुमारी, स्नेहा कुमारी, सुमन कुमारी, अंजनी कुमारी, विकास ठाकुर, सुभाष कुमार, अफसाना परवीन, गंगा भारती, गायत्री टुडू, कुलदीप कुमार रंजन, दुर्गा देवी, अंजू देवी सहित अन्य शिक्षकों विद्यार्थियों ने नमन किया।









