संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट:भोगनाडीह में ग्राम मांझी बाबा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी हूल दिवस के सम्मान में विचार-विमर्श किया गया। यह सभा मंडल मुर्मू द्वारा संचालित की गई। बैठक के दौरान, सिद्धू कानू के बलिदानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 30 जून को हूल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सिदो-कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन और आर आतु मांझी वैसी भोगनाडीह के बैनर तले एक सभा का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, और विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व मंत्री लोबीन हेंब्रम को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में कई प्रमुख चेहरे उपस्थित थे जिनमें राजा हांसदा, लखीराम हांसदा, बबुलू हांसदा, मनोज मुर्मू, भादों मुर्मू, सिदो मुर्मू, चांद हांसदा, लखन बासकी, खिलूं हांसदा, सुरज टुडु, नाचन टुडु, दुलाड़ सोरेन, दुखी मरांडी, और मारांगमय बासकी शामिल थे।
उक्त बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर हूल दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम ना केवल क्षेत्र के इतिहास को याद करने का माध्यम होगा बल्कि समस्त समुदाय के लिए एकजुटता का प्रतीक भी बनेगा।
