मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा
संथाल हूल एक्सप्रेस, तीनपहााड़ (साहिबगंज)
भारतीय जनता पार्टी, साहिबगंज जिला इकाई द्वारा रविवार को ‘विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण’ की थीम पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन तीनपहााड़ के बाबूपाड़ा स्थित विवाह भवन में किया गया। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संपन्न की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने की, जबकि संयोजन भाजपा जिला महामंत्री गौतम यादव ने किया। उन्होंने विषय प्रवेश करते हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कार्यशाला का शुभारंभ किया।

जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में जो विकास की छलांग लगाई है, वह ऐतिहासिक है। आज भारत को वैश्विक मंचों पर सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। मोदी सरकार की नीतियों से न केवल देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बल्कि युवा शक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्रों में भी ऐतिहासिक बदलाव आए हैं।
उन्होंने बताया कि
- वर्ष 2014 में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, जो अब 2025 तक 780 हो चुकी है।
- IIT संस्थानों की संख्या 2014 में 16 थी, जो अब 2024 में 23 हो गई है।
- 17 करोड़ से अधिक नई नौकरियों का सृजन पिछले 11 वर्षों में हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि “मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर युवाओं को सशक्त बनाया है। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद की है।
कार्यशाला में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल कृष्ण भगत, धर्मेंद्र कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्रीकांत मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल और चंद्रभान शर्मा, तथा बरहरवा नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष श्यामल दास सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार रखे।

मंच का संचालन जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह-संयोजक अनुराग राहुल ने दिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष गरिमा साहा, जिला मंत्री चांदनी देवी, पंकज घोष, सूरज चौधरी, सागर मंडल, अजय चौधरी, संजय पटेल, कैलाश साहा, कुणाल मंडल, श्रवण मंडल, मनोज ठाकुर, धर्मराज मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यशाला के माध्यम से भाजपा ने यह संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास कार्यों की जानकारी लेकर गांव-गांव, घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाएंगे और हर नागरिक को ‘विकसित भारत’ की यात्रा से जोड़ेंगे।
संवाददाता: संथाल हूल एक्सप्रेस जितेन्द्र सेन जिछु तीनपहााड़, साहिबगंज
