केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री रामनाथ ठाकुर और जेडीयू कार्यकताओं ने की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

देवघर : केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री रामनाथ ठाकुर के साथ देवघर जिला जेडीयू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर संगठन के प्रति विचार विमर्श किया एवं उनके द्वारा संगठन मजबूती हेतु टिप्स भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में देवघर जिला में जदयू का संगठन मजबूत हो सके। जिसमें देवघर जिला के सभी जिला पदाधिकारी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित होकर उनके सुझाव को मानते हुए आगे पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर जिला स्तर पर संगठन मजबूती पर सहमति प्रदान किया उसके बाद रामनाथ ठाकुर द्वारा विभाग में पदाधिकारियो के साथ बैठक की, जिसमें झारखंड में विकास हेतु कार्य किया जा रहे और किए गए के संबंध में जानकारी प्राप्त किया और सुझाव दिए। विभाग में पदाधिकारी की बैठक के बाद ठाकुर मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

Leave a Comment

और पढ़ें