16 श्रृंगार कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : बड़कागांव में वट सावित्री पूजा की उत्साह देखने को मिला है। वहीं बड़कागांव के डेली मार्केट, जमीनीडीह, सिकरी, तलसवार, हरली, गुरुचट्टी, होरम, खेरातरी तथा कई गांवो में वट सावित्री पूजा किया गया। जेठ महीना अमावस्या के दिन सुहागव्रती महिलाओं के द्वारा मनाए जाने वाला वट सावित्री पूजा जिले में धूमधाम से मनाया गय। इस मौके पर महिलाएं ने बताया की अपने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष के नीचे नए वस्त्र और श्रृंगार करके पूजा-पाठ की। इस मौके पर ब्राह्मण के द्वारा कथा श्रवण करने के बाद महिलाएं वट वृक्ष को लाल धागे से बंधन लगाते हुए अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही सुख समृद्धि एवं परिवार की एकजुट के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रख। इस दिन महिलाओं के द्वारा वट सावित्री पूजा किए जाने से सुहाग की रक्षा होती है उतना ही नहीं परिवार में सुख समृद्धि की भी बढ़ोतरी होती है जिसको लेकर महिलाएं युगो -युग से इस पूजा को करती आ रही है। इस पूजा के करने से सावित्री ने अपने पति सत्यवान की मृत्यु के बाद भी उनके प्राण को यमराज से वापस लौटा लिया था।









