संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में महामहिम राज्यपाल के अनुमोदन के पश्चात दुमका निवासी भाजपा के नेता विमल मरांडी को सीनेट सदस्य मनोनीत किए जाने पर बुधवार को दुमका परिसदन मे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुपेश मण्डल के नेतृत्व मे स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र, बुके दे कर उनका स्वागत किया। वहीं विमल मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा मैंने छात्र जीवन में विश्वविद्यालय के कैंपस को लेकर जो संघर्ष किया, छात्रों की आवाज को लेकर हमेशा मुखर रहा, आज पुनः मैं सिनेट के सदस्य के रूप में करता रहूंगा। विश्वविद्यालय में छात्रों की किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का हल निकालने का प्रयास करूंगा, संथाल परगना क्षेत्र में छात्रों की संख्या को देखते हुए रानेश्वर कॉलेज तथा आदित्य नारायण कॉलेज दुमका अंगीभूत कॉलेज बनाने की पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही विमल मरांडी ने राज्यपाल झारखण्ड तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू के प्रति आभार व्यक्त किया, अभिनंदन समारोह में जिला उपाअध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, ओम केशरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रुपेश मंडल, अमन राज, दिप्तांशु कोचगवे, मनोज हांसदा, रमेश मंडल, कामदेव मंडल, रोनित कुमार, सीताराम मंडल, प्रदीप कुमार, रविंदर मंडल, नवनीत कश्यप, मनीष सिंह, रितेश गुप्ता, अक्षय यादव, दर्शन हेंब्रम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा मैंने छात्र जीवन में विश्वविद्यालय के कैंपस को लेकर जो संघर्ष किया, छात्रों की आवाज को लेकर हमेशा मुखर रहा, आज पुनः मैं सिनेट के सदस्य के रूप में करता रहूंगा। विश्वविद्यालय में छात्रों की किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का हल निकालने का प्रयास करूंगा, संथाल परगना क्षेत्र में छात्रों की संख्या को देखते हुए रानेश्वर कॉलेज तथा आदित्य नारायण कॉलेज दुमका अंगीभूत कॉलेज बनाने की पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही विमल मरांडी ने राज्यपाल तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू के प्रति आभार व्यक्त किया, अभिनंदन समारोह में जिला उपाअध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, ओम केशरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रुपेश मंडल, अमन राज, दिप्तांशु कोचगवे, मनोज हांसदा, रमेश मंडल, कामदेव मंडल, रोनित कुमार, सीताराम मंडल, प्रदीप कुमार, रविंदर मंडल, नवनीत कश्यप, मनीष सिंह, रितेश गुप्ता, अक्षय यादव, दर्शन हेंब्रम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।