पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को रांची में कांग्रेसियों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने गिनाईं पूर्व प्रधानमंत्री की दूरदर्शी उपलब्धियां

रांची : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि देश भर में मनाई गई राजधानी रांची में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें याद किया गया। इस बीच विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा, राजीव गांधी एक युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश के युवाओं को न केवल प्रेरणा दी, बल्कि उन्हें लोकतंत्र में भागीदारी का अधिकार भी दिया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को सीधे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ा। जब वे देश के प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर किया। आज जो ‘डिजिटल इंडिया’ की बात होती है, उसकी आधारशिला भी राजीव गांधी ने ही रखी थी।
राजीव गांधी ‘रूल ऑफ लॉ’ यानी कानून के शासन में विश्वास रखते थे। वे व्यक्ति नहीं, कार्यों और विचारों पर भरोसा करते थे। आज वे हमारे बीच भले ही शारीरिक रूप से उपस्थित न हों, लेकिन उनके विचार, उनकी सोच और उनका विज़न आज भी हम सबके मार्गदर्शन का स्रोत हैं। वे हमेशा हमारे बीच विचारों के रूप में जीवित रहेंगे।वहीं, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा, “राजीव गांधी ने न केवल तकनीकी भारत की कल्पना की, बल्कि उसे साकार करने के लिए ठोस कदम भी उठाए। उनका सपना था एक मजबूत, आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत का, जिसमें हर नागरिक की सीधी भागीदारी हो।

इनकी रही उपस्थिति
मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, डॉ. राजेश गुप्ता, कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना, कुमुद रंजन, हैदर आलम,संजीत यादव,मेंहुल दूबे एवं वरिष्ठ नागरिक उद्यान समिति के सदस्य एस.के.झा,सत्यनारायण पाठक,अनिकेत कुमार उपस्थित रहे।
[21/05, 18:16] Sourav Ray.: Suicide Case: रांची में युवक ने किया आत्महत्या, एक तरफा प्यार के होने से डिप्रेशन में था

सार

रांची: आज रांची के अनगड़ा से एक नौजवान द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। कारण आज के समय में बेहद प्रासंगिक हैं दरअसल एक तरफा प्यार में कामयाब नहीं हो पाने के कारण ऋत्विक महतो नामक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

विस्तार
झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा में 19 वर्षीय युवक ने आज खुदकुशी कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनगड़ा प्रखंड के चिलदाग में रहने वाला ऋत्विक महतो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था कारण है एक तरफा प्यार। ऋत्विक के संबंधियों से पता चला कि एक तरफा प्यार में सफल नहीं होने के कारण ऋत्विक लगातार अवसाद में रहता था डिप्रेशन में होने के वजह से उसका इलाज भी चल रहा था। आज ऋत्विक ने अपने कमरे में खुद को बंद कर फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली
आत्महत्या की खबर सुनने के बाद पुलिस प्रशाशन पहुंची। मौके पर थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। वह गांव की ही एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। कुछ माह पूर्व युवती की शादी हो गई थी जिस वजह से युवक अवसाद का शिकार हो गए अंत में आज उसने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी।

Leave a Comment