रांची जीपीओ फिलैटली ब्यूरो में उपलब्ध में दो ऐतिहासिक डाक पुस्तकें उपलब्ध:डाक विभाग द्वारा प्रकाशित – “बापू इन बिहार”और “द जर्नी ऑफ इंडियन पोस्टल मीटर मार्किंग्स”

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची:रांची जीपीओ के फिलैटली ब्यूरो में भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रकाशित दो नई और ऐतिहासिक पुस्तकें अब आम जन के लिए उपलब्ध कर दी गई हैं। ये दो पुस्तकें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, डाक व्यवस्था के विकास और महात्मा गांधी के बिहार प्रवास से जुड़े दस्तावेज़ी महत्व की कृतियाँ हैं।

  1. Bapu in Bihar:
    अनिल कुमार जो कि पोस्टमास्टर जनरल के तौर पर पूर्वी क्षेत्र, बिहार सर्कल में सेवा दिए हैं उनके द्वारा रचित यह पुस्तक महात्मा गांधी यानी कि बापू के बिहार में किए गए सामाजिक आंदोलनों, यात्राओं और उनके योगदान पर केंद्रित है। पुस्तक में महात्मा गांधी पर आधारित सभी डाक टिकटों का संग्रह, चित्र और विवरण को शामिल किया गया है जो कि काफी आकर्षित है। पुस्तक महात्मा गांधी के ऊपर लिखी गई है और साफ तौर पर उनके विचारधारा से जुड़े पाठकों और इतिहास प्रेमियों के लिए एक मूल्यवान स्रोत के तौर पर उभरी है।
  2. The Journey of Indian Postal Meter Markings:
    डॉ. रणजीत सिंह गांधी द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय डाक व्यवस्था में प्रयुक्त मीटर मार्क्स और डाक मुहरों के ऐतिहासिक विकास की गहराई से जानकारी प्रदान करती है। यह शोधपरक ग्रंथ फिलैटली संग्रहकर्ताओं और डाक इतिहास के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

पुस्तकों की उपलब्धता
बता दे,ये दोनों पुस्तकें राजधानी रांची जीपीओ के फिलैटली ब्यूरो में उपलब्ध हैं। इच्छुक नागरिक पुस्तक प्राप्ति के लिए वहां संपर्क कर सकते हैं। यह ऐतिहासिक धरोहरों को अपने निजी संग्रह में शामिल करने का एक अनोखा अवसर है।

Leave a Comment