संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के बकाउल्लाह खान पिता स्व. गुलाम नबी खान उम्र 65 वर्ष ग्राम महुदी निवासी ने 10 दिन पहले बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जमीन के एलपीसी खाता संख्या, 21 प्लॉट संख्या 96,378 बनवाने के लिए कई बार चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गए। भुक्तभोगी एलपीसी कागजात बनवाने के लिए राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी को कई बार बोला लेकिन कर्मचारी ने भुक्तभोगी से 5 हजार रुपए की राशि का मांग किया। तो भुक्तभोगी ने रिश्वत देने से मना किया जिसके कारण कर्मचारी ने कागजात बनवाने को लेकर आना कानी करने लगा और तब भुक्तभोगी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर मामले को जांच करने की गुहार लगाया। थाना कांड संख्या 06/25 दिनांक 18/5/2025 को पंजीकृत कर मामले को संज्ञान में लेते हुए एसीबी टीम ने प्रखंड कार्यालय में 19 मई 2025 को तत्वरित कार्यवाही कर मामले को निरीक्षण किया तो सत्य पाया और 3000 रुपए की राशि को लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।