दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद की छात्रा अनुष्का सिंह की पुस्तक “द विंग्ड रिंग्स” का लोकार्पण

झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद की प्रतिभाशाली छात्रा अनुष्का सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “द विंग्ड रिंग्स” का भव्य उद्घाटन किया। यह पुस्तक “द विंग्ड सीरीज़” का पहला भाग है, जिसमें नौ संघर्षरत युवाओं के बीच भावनाओं, साज़िशों, प्यार, और समाज के डर, आघात और अवसाद का सामना करने की एक gripping कहानी प्रस्तुत की गई है। इस पुस्तक का लेखन अंग्रेज़ी भाषा में किया गया है, जो इसे और अधिक व्यापक पाठक वर्ग के लिए सुलभ बनाता है।

उद्घाटन समारोह के दौरान, माननीय अध्यक्ष श्री महतो ने 12 वर्षीय अनुष्का की साहित्य में गहरी रुचि की सराहना की। उन्होंने इसे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि युवा लेखकों की इस प्रकार की रचनाएँ न केवल उनकी प्रतिभा को उजागर करती हैं, समाज के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डालती हैं।

अनुष्का सिंह, जो कि कक्षा 8 की छात्रा हैं, वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने इससे पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची और इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में भी शिक्षा प्राप्त की है। उनकी पुस्तक का प्रस्तावना उनके पिता को रोल मॉडल मानते हुए लिखा गया है और इसे अपने दादा स्वर्गीय अमीरचंद सिंह और दादी श्रीमती जमूरता देवी को समर्पित किया गया है।

पुस्तक “द विंग्ड रिंग्स” को नोटेशनप्रेस द्वारा प्रकाशित किया गया है, जो युवा लेखकों को मंच प्रदान करने के लिए प्रशिद्ध है। अनुष्का की इस कृति से न केवल उनके लेखन कौशल की प्रदर्शनी होती है, बल्कि यह युवाओं को अपने संघर्षों और भावनाओं को व्यक्त करने की प्रेरणा भी देती है।

Leave a Comment