दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

टाटीझरिया : थाना क्षेत्र के एन एच 522 में प्रतिदिन सड़क दुघर्टना की घटना घट रही है। प्रतिदिन कोई वाहन चालक किसी खड़ी ट्रक तो कभी आमने सामने टक्कर खा रही है। टाटीझरिया थाना क्षेत्र में बेनी पूल और कुबरी नदी के पूल के संकीर्ण होने के कारण भी दुर्घटना होती आ रही है। शनिवार को सुबह बेनी पूल के पास ओमनी दुर्घटना होने के कारण उसके चालक मोहम्मद सिराज घायल हो गया। ओमनी सवार रामगढ़ से मधुपुर जा रहा था। वहीं दोपहर को गिरीडीह से रांची जा रही पम्मी नामक बस और बेलगडा बहिमर से दुधमटिया दहेज का समान लेकर आ रहे पिक अप वाहन में आमने सामने टक्कर हो गया जहां छ लोग घायल हो गए, जिसमें बस सवार नफीस बनो, असर अली, रोकी और पिक अप चालक विशाल कुमार समेत दो सवार अभिषेक कुमार और रंजीत यादव घायल हैं। सभी घायलों को टाटीझरिया पूलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला गया और इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं बस चालक फील्म स्टाईल में भाग निकला।
दुल्हा के घर पहुंचने से पहले हुई दुर्घटना लड़की पक्ष के लोग बेलगडा से दुधमटिया दहेज के समान फ्रीज, पलंग, गोदरेज, मशीन समेत अन्य लेकर पहुंचने वाले थे कि 200 मीटर के पहले टक्कर हो गयी। कटकमसांडी के बेलगडा भोला यादव की पुत्री का शादी दुधमटिया के कार्तिक यादव के पुत्र के साथ शुक्रवार रात को हुआ था। दुल्हा और दुल्हन समेत दुल्हा पक्ष के लोग घर आ गये थे और दुल्हन पक्ष के चालक के साथ रिश्तेदार पहुंचाने आ रहे थे। चालक बन रहा दुर्घटना का मुख्य कारण चार पहिया वाहन समेत अन्य वाहन चालक दुर्घटना का मुख्य कारण बन रहा है। चालक को नींद दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहा है। शादी के समय में भाड़ा पकड़ने के कारण चालक दिन रात मेहनत करते रहते हैं।

Leave a Comment