आजसू छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर छात्रों की समस्या के बारे जानकारी दी

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: झारखंड में युवा वर्ग कई परेशानियों को लेकर सामने आ रहे हैं इसी बीच आजसू छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य के राज्यपाल माननीय संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान झारखंड राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों की समस्याओं व छात्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं:
1. झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराए जाएं। (पिछले 5 वर्षों से चुनाव लंबित हैं)
2. झारखंड खुला विश्वविद्यालय हेतु स्थायी परिसर की व्यवस्था की जाए।
3. झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को स्थायी परिसर प्रदान किया जाए।
4. विनोबा भावे, विनोद बिहारी महतो तथा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालयों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई प्रारंभ की जाए।
5. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाए।
6. सभी विश्वविद्यालयों में कन्या छात्रावास का निर्माण हो।
7. अस्थायी शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों द्वारा नियमित रूप से कक्षाएं ली जाएं।
8. शिक्षकों की नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।
9. JPSC की 11वीं, 12वीं एवं 13वीं परीक्षाओं के मुख्य परीक्षा परिणामों को शीघ्र प्रकाशित किया जाए।

आजसू छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा राज्यपाल संतोष गंगवार ने आश्वस्त किया है कि यदि एक माह के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासनिक इकाइयों की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो पुनः इस विषय में विस्तृत चर्चा हेतु मिलने को कहा।

इस अवसर पर आजसू छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो सहित युवा नेता एवं समाजसेवी पीयूष चौधरी, रवि रोशन, संदीप यादव, इशू गुप्ता, अनुष्का सिन्हा, एवं राज मजूमदार भी उपस्थित थे।

Leave a Comment