धूमधाम से मनाई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बरहेट : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ सोमवार को मनाई गई। प्रखंड के क्रांति स्थल प्रांगण में प्रवाह संस्था ने भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अम्बेडकर कीH 134वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई। उनके विचारों को साझा करते हुए बताया गया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का अमूल्य योगदान और उनके प्रगतिशील विचार आज भी प्रासंगिक हैं, जो समाज के सभी वर्गों के लिए एक प्रेरणादायक स्रोत बने हुए हैं। सामाजिक समरसता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास है। मौके पर बल्लू हांसदा, सल्हाई मुर्मू, मेघराय मुर्मू, आरती सोरेन, गदरू पहाड़ियां, नयन मरांडी, थोमस माल्तो, रामा पहाड़ियां, होपना सोरेन, सुरज मरांडी, देवाशीष दास, सुनील हांसदा, हेमलाल मुर्मू, मथियस मुर्मू, प्रभा मरांडी सहित अन्य मौजूद थे।

जयंती पर याद किये गए डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डॉ भीमराव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष, झारखण्ड भारतीय ओबीसी महासभा नन्दलाल साह ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को प्रकाश डाला। मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष, झारखण्ड भारतीय ओबीसी महासभा नन्दलाल साह, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष मनीष भारती, मदन साह जयराम साह, ललन साह, अरूण पंडित शिवकुमार, मुन्ना, लक्षमण प्रसाद साह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment