महेशपुर में अंबेडकर जयंती, बीजेपी नेता ने किया माल्यार्पण

संथाल हूल एक्सप्रेस, संवाददाता, महेशपुर

महेशपुर स्थित अंबेडकर चौक पर सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने की। उन्होंने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पी थे। वे मानते थे कि व्यक्ति की पहचान जन्म से नहीं, उसकी योग्यता और कर्म से होती है। आज़ादी के बाद जब देश को एक मजबूत संविधान की आवश्यकता थी, तब अंबेडकर को संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में ऐसा संविधान बना, जिसने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिया।

मरांडी ने यह भी कहा कि अंबेडकर आजीवन सामाजिक न्याय और समानता की स्थापना में लगे रहे। वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने और संविधान निर्माण के बाद भी सामाजिक सुधारों के लिए समर्पित रहे।

इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें बीरबल मंडल, गोपाल भगत, राहुल मिश्रा, अमित अग्रवाल, विक्रम सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Comment