संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका : गोपीकांदर प्रखडं सह अंचल कार्यालय सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश आदित्य कुमार शामिल हुए। बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी के द्वारा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष आदित्य कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया साथ ही सत्र न्यायाधीश एवं बीडीओ ने दीप प्रज्वलीत किया । शिविर में सत्र न्यायाधीश के द्वारा उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में साथ ही कानून से संबंधित भी विस्तृत जानकारी दिया। वोही बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने शिविर आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दिया गया। शिविर में स्कूली बच्चों के बीच 4 कीट बैग, साईकिल 4, व्हील चेयर 2, सावित्री बाई फुले किशोरी योजना के 4 सवाकृति प्रमाण पत्र, 2 गोद भलाई, 2 अन्नापरेशन, 5 जाब कार्ड, 2 बिरसा सिंचाई कूप के लाभुकों को स्वीकृत प्रमाण पत्र, 3 सिंचाई तलाब के लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरण किया। वहीं जेएसएलपीएस समूह के कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत 10 समूहों को 15 लाख की चेक, सीआईएफ राशि 43 ग्राम संगठन को 43 लाख रूपया की चेक सहित कुल 98 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उमेश कुमार साह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, एसआई संघम पाठक, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार, अंचल निरीक्षक सुधांशु सुमन, जेएसएलपीएस बीपीएम निरंजन तिवारी, प्रखंड सहायक अभियंता सलीम मरांडी, प्रखंड बीआरसी बीपीओ समीम परवेज़, महिला पर्यवेक्षिका दलखासा खातुन, मनरेगा सहायक कम्प्यूटर आपरेटर सौरभ सुमन, लोकेश टुडू सहित अंचल और प्रखंड के अलावे ग्रामीण मौजूद थें।