संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सदर अस्पताल देवघर के प्रयोगशाला कक्ष प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने अपनी पुत्री आकांक्षा शांडिल्य के जन्मदिन पर रक्तदान किया। वो प्रत्येक वर्ष में तीन से चार बार अपने, पत्नी तथा बच्चों के जन्मदिन पर रक्तदान किया करते हैं। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपने घर के किसी भी शुभ कार्य में रक्तदान करने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी लोग रक्तदान करने से डरते हैं उन्हें लगता है कि रक्तदान करने से कमजोर हो जाएंगे। एक स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रक्तदान जरूर करना चाहिए, रक्तदान करने से हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसे कभी नहीं खत्म होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर उनके साथ सदर अस्पताल के वरीय लैब तकनीशियन रवि रंजन सहित विश्व नाथ बक्शी सहित अन्य मौजूद थे