और्किड हॉस्पिटल राँची में ली अंतिम सांस
चतरा:- हंटरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी के पिता निखिल गौरव कमान कच्छप के पिता राजदीप कमान कच्छप का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल और्किड हॉस्पिटल राँची में अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से बीमार थे.उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर प्रमुख प्रतिनिधी कमलेश यादव, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकरी योगेश शर्मा, समन्वयक सीताराम कुमार सहित प्रखण्ड कार्यालय कर्मी एवं समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनकी अन्तिम संस्कार में शामिल होने बीपीआरओ योगेश शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधी कमलेश कुमार यादव, और समन्वयक सीताराम कुमार हंटरगंज से उनके पैतृक गांव जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। उनका अन्तिम संस्कार टाटा जमशेदपुर में किया
जायेगा।