एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह : जिले में संचालित 37 एम्बुलेंस सेवाओं से जुड़े 163 चालक और कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ रहा है। ईएसआई, पीएफ और मानदेय सहित छह सूत्री मांगों को लेकर कर्मियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है और स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment