संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट : गुप्ता टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। मंगलवार को मां दुर्गा की विसर्जन जुलूस निकाला गया। इसके पूर्व चैती दुर्गा मंदिर परिसर में महिलाओं ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी और खौईचा भराई की रस्म की।महिलाओं ने सिंदूर खेला और अगले बरस फिर तू जल्दी आना मां कहकर माता को विदाई दी। चैती दुर्गा मंदिर परिसर से मां का विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ भक्त झूमते-नाचते, गाते दुर्गा मां की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। विसर्जन जुलूस बाजार के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर स्थित गुमानी नदी पहुंचा। जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना प्रभारी पवन कुमार दल बल के साथ मौजूद थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान चैती दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव प्रिंस गुप्ता, अध्यक्ष रितेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, शंकर जयसवाल, गौतम गुप्ता, ऋतिक मंडल, आदर्श भगत, गौतम गुप्ता, राजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, पारस गुप्ता, विकास गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।