साहिबगंज। शहर के टमटम स्टैंड निवासी युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष स्वर्णकार को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्हें युवा कांग्रेस का गोड्डा जिला का सह प्रभारी भी मनोनीत किया गया है। जिससे यहां के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है। संतोष
इससे पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक के पद पर लंबे समय तक पार्टी में सेवा दी। वहीं युवा कांग्रेस के महगामा विधानसभा प्रभारी भी रहे। संतोष की पदोन्नति पर साहिबगंज में वैश्य समाज और ओबीसी समाज में कांग्रेस का जनाधार और मजबूत होगा।
मिलनसार एवं मृदुभाषी संतोष की जिला कांग्रेस एवं प्रदेश में भी अच्छी पकड़ है। समाज सेवा एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान करते रहते हैं। यहीं कारण है कि यहां की जनता भी इनको पसंद करती है। संतोष 26 वर्षों से लगातार कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य करते आ रहे हैं। इस नई जिम्मेवारी के लिए संतोष स्वर्णकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज को धन्यवाद दिया है। उनके पदोन्नति पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव अनिल ओझा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज ओझा, लालबाबू यादव, डॉ नवल किशोर, अनूसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राहुल पासवान, सेवा दल के अल्ताफ आलम, ललन ठाकुर, अंशु पाल तांती व अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
