रामनवमी पर इंटक के नेता हुए पूजा में शामिल

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

देवघर : रामनवमी के पावन अवसर पर पूर्व रेलवे कुली संघ जसीडीह शाखा द्वारा जसीडीह स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित पूजा अर्चना में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी, जिला इंटक के कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, सचिव अभिषेक सिंह तथा पूर्व रेलवे कुली संघ के अध्यक्ष डॉ नंदन दुबे शामिल हुए तथा विश्व में शांति एवं कल्याण के लिए प्रभु राम से प्रार्थना की। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की अपार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला रामनवमी का त्यौहार मर्यादा, न्याय और धर्म की विजय का पर्व है।

Leave a Comment