चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति द्वारा राम दरबार सजाया गया

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: राजधानी रांची में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रमेश सिंह की अध्यक्षता में चन्द्र शेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य राम दरबार सजाया गया था। रामदरबार में मौजूद कलाकारों के द्वारा श्री राम बजरंगबली के प्रारूप धारण कर कार्यक्रम को भव्य बनाया गया तमाम राम भक्तों के बीच राम दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। मौके पर रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रमित नारायण सिंह, पूर्व विधायक समरी लाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment