चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी के मद्देनजर रांची नगर निगम प्रशासक द्वारा विशेष क्षेत्र भ्रमण किया गया

सौरभ राय
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची:आगामी रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्रांतर्गत विशेष सफाई अभियान व अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। इस संदर्भ में प्रशासक संदीप सिंह के द्वारा निगम के सभी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुए निगम स्तर से की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा मुख्य रूप से श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा पंडाल, महावीर चौक, अपर बाजार व तपोवन मंदिर का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निम्न दिशा-निर्देश दिए गए:

1- शोभा यात्रा वाले सभी मुख्य मार्गों के अलावा सभी कनेक्टिंग पथों पर सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें। सभी मार्गों पर पानी का छिंड़काव भी करें।

2- विद्युत शाखा की टीम सभी संवेदनशील क्षेत्र तथा विमान मार्गो पर विशेष प्रकार की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

3- शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न समितियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके द्वारा लगाए गए स्लॉट में निशुल्क जलापूर्ति की व्यवस्था की जाए।

4- निगम द्वारा सभी समितियां को अपने स्टाल के बाहर स्थापित करने हेतु लगभग 200 कूड़ेदान दिया जाएगा ताकि श्रद्धालु कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें।

5- शोभायात्रा से लौट के क्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मार्गों पर पेयजल के टैंकर की व्यवस्था की जाए।

5- चैती दुर्गा पूजा के विसर्जन हेतु सभी विसर्जन स्थलों/ तालाबों में उचित सफाई व्यवस्था के साथ-साथ जलकुंड का निर्माण किया जाये ताकि पूजा सामग्रियों को एक ही स्थल पर एकत्रित किया जा सके।

क्षेत्र भ्रमण दल में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वॉर्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment