यज्ञ को लेकर आज कराया जाएगा भगवान को नगर भ्रमण

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : मिर्जापुर में नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री श्री 1008 सर्व कल्याण रुद्र महायज्ञ शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सात दिवसीय यज्ञ किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर से भगवान का नगर भ्रमण कराया जाएगा तथा रात्रि 8:00 बजे से जागरण का आयोजन किया जाएगा, कल रविवार को नवनिर्मित शिव मंदिर में पूर्णाहुति भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। तत्पश्चात भंडारा तथा रात्रि 9:00 बजे से भोजपुरी स्टार आशीष यादव एवं खुशी कक्कर के द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वही 31 मार्च से ही 24 घंटा अखंड कीर्तन का कार्यक्रम केरेडारी प्रखंड के बेंगवरी गांव निवासियों के द्वारा किया जा रहा है। मंदिर निर्माण में मिर्जापुर के स्थानीय 20 लोगों ने भूमी दान दी है। जिसमें सोमर महतो, लक्ष्मण महतो, जगन्नाथ महतो, हरि महतो, रेवा महतो, बैजनाथ महतो, स्वर्गीय प्रयाग महतो, हरिनाथ महतो, नंदलाल कुर्मी, चुरामन महतो, डालेश्वर महतो, कालेश्वर महतो, बूटी महतो, अशोक महतो, देवानी महतो, देवनाथ महतो, दर्शन महतो, गूंजरी देवी, करमी देवी, स्वर्गीय पन्नू महतो का नाम शामिल है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए स्थानीय एवं आसपास गांव से लोग पहुंच रहे हैं। वही यज्ञ को अध्यक्ष देवनारायण महतो, सचिव शिव शंकर कुमार, कोषाध्यक्ष नंदलाल महतो, उप कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार संरक्षक अरुण कुमार एवं शीतल महतो, प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष कुलेश्वर महतो, उप सचिव रामचरण महतो, सदस्य केसर महतो, मतुकधारी महतो, खीरोधर महतो, विकास कुमार, कमलेश्वर महतो, पचल महतो, चिंतामणि महतो, देवेंद्र मेहता, मलकू कुमार, आशीष कुमार, अमित कुमार के अलावा यज्ञ समिति तमाम पदाधिकारी सदस्य गण यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment