

सौरभ राय
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में सरहुल की धूम देखने लायक रही आम से लेकर खास सभी एकजुट होकर सरहुल की शोभायात्रा में शामिल हुए इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन सरहुल के रंग में रंग गए। उन्होंने खुद मांदर बजाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।
सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प के विवाद पर झारखंड सरकार पर साधा निशाना
ऐतिहासिक सिरमटोली सरना स्थल के समीप फ्लाईओवर रैम्प के निर्माण को लेकर आदिवासी समाज आक्रोशित है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा वर्तमान सरकार झारखंड में आदिवासी समाज के साथ छलावा कर रही है। आदिवासी समाज के आस्था का केंद्र सिरमटोली स्थल के साथ छेड़छाड़ करना बेहद अनुचित है यह सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है।
चडरी सरना समिति के मंच से लोगों को शुभकामनाएं दी
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चडरी सरना समिति के मंच से शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए कहा महान पर्व सरहुल में झारखंडी अस्मिता की झलक देखने को मिलती है तमाम झारखंड वासियों से अपील है अपने परम्परा को बचाए रखे।