संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण पहल की है, जिसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। छात्रों और छात्राओं द्वारा खेलों में बढ़ती रुचि को देखते हुए, झारखंड से एक विशेष छात्राओं की टीम मणिपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर सभी खिलाड़ी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिले, जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके मनोबल को बढ़ाया।
मंत्री रामदास सोरेन ने इस अवसर पर कहा, “झारखंड का नाम खेलों में हमेशा से उज्ज्वल रहा है। इस राज्य के लोगों के रग-रग में खेल बसा है। मणिपुर की धरती पर जाकर तुम सभी अपने प्रदेश का नाम रोशन करो।” उन्होंने झारखंड के महान खेल पंत, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने खेल के माध्यम से विश्व स्तर पर झारखंड का नाम ऊंचा किया।
शिक्षा मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मंत्री ने आश्वस्त किया कि झारखंड सरकार खिलाड़ियों के विकास और कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।