प्रदेश प्रभारी के राजू की अध्यक्षता में झारखंड कांग्रेस द्वारा पांच दिवसीय सृजन वर्ष 2025 मंथन का आयोजन: पार्टी नेताओं को दिया जा रहा टास्क

सौरभ राय
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: झारखंड कांग्रेस कमिटी राज्य में संगठन को मजबूत करने में जुट चुकी है इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू का आगमन रांची में हुआ। पार्टी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मंथन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए के राजू रांची आए। एक रणनीति के तहत के राजू ने ग्रासरूट स्तर पर काम कर रहे पार्टी कार्यकर्ता नेताओं से चर्चा कर फीडबैक ली। “सृजन वर्ष 2025” मंथन में झारखंड सरकार में मौजूद पार्ट के चार मंत्री, विधायक, एवम तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे सभी से बारी बारी संगठन के काम काज को लेकर चर्चा की गई।

पार्टी के मंत्रियों की मिली विभाग के अंतर्गत योजनाओं से जिला अध्यक्ष एवम पदाधिकारियों को अवगत कराया गया – के राजू
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने मंथन को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि परिचर्चा के दौरान झारखंड सरकार में पार्टी के चार मंत्रियों को मिले विभागों में चल रही योजनाओं के बारे तमाम जिला अध्यक्ष एवम पार्टी के पदाधिकारीयो को जानकारी दी गई है। पहली प्राथमिकता होगी आम जनता को सरकार के योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा अवगत कराया जाए ताकि लोग योजना का लाभ ले सके। साथ साथ प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा पार्टी के तमाम जिला अध्यक्षों को 90 दिन का टास्क दिया गया ।टास्क का मेंन फोकस होगा पार्टी को ग्राम पंचायत से मजबूत किया जाए आशा है अगले तीन महीनों में प्रदेश कांग्रेस की तस्वीर झारखंड में और मजबूत पार्टी के तौर पर दिखेगी।

“सृजन वर्ष 2025 “मंथन पार्टी के लिए महत्वपूर्ण – सुबोध कांत सहाय
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई पांच दिवसीय सृजन वर्ष 2025 “मंथन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए मंथन करना जरूरी है क्योंकि इससे तमाम पार्टी कार्यकर्ता एवम नेताओं को पार्टी के लिए कार्य करने की टास्क दिया जाता है आम लोगों से जुड़ने का मौका मिलता है। अलग अलग ऑर्गेनाइजेशन के साथ परिचर्चा की जा रही है किसका क्या भूमिका होगा उसे लागू कैसे की जाएगी यह सब पे मंथन के दौरान चर्चा हो रही है।

Leave a Comment