तिलक सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह देवघर रत्न सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान 20-25 सम्पन्न

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

देवघर : आज तिलक सेवा समिति देवघर द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह देवघर रत्न सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान 20-25 बड़े ही धूम धाम के साथ सम्पन्न हुआ सर्व प्रथम झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री हफीजूल हसन देवघर विधान सभा के विधायक सुरेश पासवान समाज सेवी परिमल कुमार सिंह युवा समाज सेवी सूरज झा महिला समाज सेवी रूपाश्री देवघर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव कृष्णधन खवाड़े पूर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ यादव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय प्रोफेसर रामानंदन सिंह पूर्व प्रधान जिला जज चंद्र शेखर पांडेय सहित समिति के महासचिव डॉक्टर विक्रम कुमार महासचिव विपुल कुमार मिश्रा कोश अध्यक्ष श्री राजेश कुमार शाही वशिष्ठ राणा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। मौके पर मंत्री ने समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा कर सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में समिति द्वारा किया जा रहा कार्य कबीले तारीफ है साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि देवीपुर में समिति द्वारा प्रस्तावित तिलक सेवा आश्रम सह तिलक बाल विद्यालय के भवन निर्माण हेतु अपने कोश से 5 लाख रुपए देने की घोषणा कि उपस्थित देवघर विधायक सुरेश पासवान ने भी समिति के कार्यों कि प्रशंसा करते हुए अपने कोश से भी 5 लाख रुपए देने की बात कही मंच संचालन शहर के जाने माने उद्घोषक राम सेवक सिंह गुंजन ने किया समिति के विद्वान शिक्षक विजय शंकर अविनाश राय प्रधान संघ के नेता वरुण कुमार सुनील कुमार वशिष्ठ राणा के अलावे काफी संख्या में महिला पुरुष एवं पत्रकार लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment