झामुमो के केंद्रीय महाअधिवेशन का आयोजन 14,15 अप्रैल को, केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने महाअधिवेशन को लेकर दी जानकारी

सौरभ राय
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने वाली सतारुड दल झामुमो के द्वारा 13 वा केंद्रीय महाअधिवेशन का आयोजन राजधानी रांची में किया जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां जोरो शोरों से किया जा रहा है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा को संविधान संशोधन समिति का सदस्य के रूप में चुना गया है उन्होंने महाधिवेशन को लेकर सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा है हर तीन साल में पार्टी का महाअधिवेशन होता है यह महाअधिवेशन पार्टी के आगामी रणनीति और रूप रेखा को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय महाअधिवेशन ऐतिहासिक साबित होगी – फागू बेसरा
झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कहा पार्टी की केंद्रीय महाअधिवेशन ऐतिहासिक साबित होगी क्योंकि झारखंड के बाहर राज्य जहां संगठन है सभी जगहों से कार्यकर्ता काफी संख्या में रांची पहुंचेंगे। यह महाअधिवेशन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में झामुमो के बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा द्वारा साजिश रचा गया थे राज्य के सरकार को भंग करने की कोशिश की गई थी। जिस प्रकार से 2024 के विधानसभा चुनाव में झामुमो को बड़ी जीत मिली इसलिए भी कार्यकर्ता उत्साहित है।

पूरे देश में झामुमो के विस्तार को लेकर महाअधिवेशन में चर्चा की जाएगी
फागू बेसरा ने जानकारी देते हुए कहा झामुमो की प्रचंड जीत से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित hai झारखंड ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी झामुमो की लोकप्रियता बढ़ी है। कार्यकर्ता चाहते है झामुमो का विस्तार देश भर में हो आगामी कुछ महीनों के अंदर बिहार में भी विधानसभा चुनाव होने वाले है इन सभी विषयों को लेकर आगामी केंद्रीय महाअधिवेशन में चर्चा होगी।

सीता सोरेन और चंपाई सोरेन के भाजपा जाने से निराशा हुई, भाजपा ने षड्यंत्र रचकर घर को तोड़ने का काम किया
झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे चंपाई सोरेन और सीता सोरेन के भाजपा जाने पर फागू बेसरा ने निराशा जताई उन्होंने कहा दोनों नेताओं के भाजपा में जाने से गहरी चोट लगी यह षडयंत्र भाजपा द्वारा रची गई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनको गुमराह कर भाजपा शामिल कराया गया पार्टी और परिवार को तोड़ने का काम किया। लेकिन कई बार पार्टी विकट स्थित से गुजर चुकी है इसलिए कोई भी आए या जाए पार्टी को फर्क नहीं पड़ेगा।

गुरु जी की सोच और युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के कारण पार्टी मजबूत हो रही है
झामुमो के सुप्रीमो दीशोम गुरु शिबू सोरेन के झामुमो और वर्तमान के झामुमो पर फागू बेसरा ने जवाब देते हुए कहा कि हमलोग गुरु जी के साथ आंदोलन में जाया करते थे गुरु जी की सोच के कारण झामुमो संघर्ष के जरिए सफलता की ओर पहुंचा वही वर्तमान में राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है वर्ष 2019 में जहां झामुमो के 30 विधायक चुने गए थे वहीं 2024 के विधानसभा चुनाव में 34 विधायक चुन कर आए । यह सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व के कारण हुई है हेमंत सोरेन के वजह से पार्टी बुलंदी की ओर बढ़ रही है।

Leave a Comment