सांसद कालीचरण सिंह ने लातेहार के सर्किट हाउस में लगाया जनता दरबार

शिव कुमार तिवारी
चतरा ब्यूरो

चतरा लोकसभा क्षेत्र के लातेहार में सांसद कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। श्री सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उससे संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और जनता को न्याय दिलाने के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं ।कार्यक्रम के दौरान लातेहार के भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला परिषद् सदस्य पूनम देवी, भाजपा महामंत्री अमलेश सिंह, मुखिया सुभाष सिंह एवं कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment