ईद, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर मेहरमा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गोड्डा : मेहरमा थाना परिसर में आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अभिनव कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से मेहरमा प्रभाग के इंस्पेक्टर सोनी प्रताप, मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं इस शांति समिति की आयोजित बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि रामनवमी में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा एवं तय रूट एवं तय समय में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाले। ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व पर असमाजिक तत्वों पर हमेशा प्रशासन की नजर रहेगी। अशांति व्यवस्था फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेहरमा थाना क्षेत्र वासियों से ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ तथा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का अपील किया। इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक जुगनू महथा, बीरेंद्र कुमार झा, एएसआई सुदील टोप्पो, विपीन बिहारी राय, सहित मेहरमा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सिंघाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष उमेश पासवान, सुखाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परवेज आलम, पंसस प्रमोद कुमार कर्ण, मो औरंगजेब, मो रिजवान आलम तथा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment