सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का फ़्रंटियर्स इन एकेडमिक रिसर्च जर्नल का दूसरा अंक प्रकाशित

संवाददाता

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित बहुविषयक शोध पत्रिका फ़्रंटियर्स इन एकेडमिक रिसर्च के दूसरे अंक का विमोचन बुधवार को कुलपति प्रो. कुनुल कंडिर ने किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का अपना आईएसएसएन युक्त जर्नल प्रकाशित होना शैक्षणिक जगत के लिए गर्व की उपलब्धि है।उन्होंने कहा फ़्रंटियर्स इन एकेडमिक रिसर्च विश्वविद्यालय की शोध संस्कृति को नई गति और नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है। यह जर्नल न केवल शोधार्थियों बल्कि शिक्षकों और संपूर्ण अकादमिक समुदाय के लिए एक उपयोगी और सार्थक मंच के रूप में विकसित हो रहा है। यह हमारे सभी विषयों के विद्वानों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने का उत्तम अवसर प्रदान करता है। मुझे विश्वास है कि इस जर्नल के माध्यम से विश्वविद्यालय शोध उत्कृष्टता के मार्ग पर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा। विमोचन समारोह में डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेन्द्र यादव, वित्त सलाहकार बृजनंदन ठाकुर, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रंजन शर्मा, सीसीडीडीसी डॉ. अब्दुस सत्तार, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. शम्स तबरेज खान, पीआरओ दीपक कुमार तथा जर्नल के संपादक एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे। जर्नल के संपादक डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि इस अंक में विभिन्न विषयों के 17 शोध आलेख शामिल किए गए हैं। यह जर्नल अर्धवार्षिक है और प्रति वर्ष अप्रैल और सितंबर में प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जर्नल का शुभारंभ नवंबर 2023 में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में किया गया था। 2016 में भी विश्वविद्यालय स्तर पर जर्नल प्रकाशन की पहल हुई थी, लेकिन आईएसएसएन नंबर के अभाव में वह बंद हो गया था। विश्वविद्यालय के लिए पहली बार आईएसएसएन नंबर प्राप्त करने में डॉ. संजीव कुमार सिन्हा की अहम भूमिका रही है। उनके निरंतर प्रयासों से विश्वविद्यालय का यह शोध जर्नल अब राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त स्वरूप में पुनः प्रकाशित हुआ है। जर्नल के प्रकाशन से शोधार्थियों को पीएचडी, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति तथा शिक्षकों को पदोन्नति में भी लाभ मिलेगा।

दुमका लायंस क्लब को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार

संवाददाता

दुमका : मंगलवार को कोलकाता में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लायन सम्मान समारोह में दुमका लायंस क्लब ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। क्लब को उसके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं नए सदस्यों के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए. पी. सिंह के कर-कमलों से तीन महत्वपूर्ण पुरस्कार प्रदान किए गए। यह दुमका लायंस क्लब के इतिहास में पहली बार है जब उसे किसी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। जैसे ही दुमका लायंस क्लब का नाम पुकारा गया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और इस क्षण ने सभी सदस्यों को गौरवान्वित कर दिया। क्लब के अध्यक्ष लायन सतीश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। वहीं क्लब के सचिव लायन प्रदीप्त मुखर्जी ने इस उपलब्धि को सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, सामूहिक सहयोग और समाज सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का परिणाम बताया।

15 महीनों से अनाज का उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों को मिला नोटिस तीन दिनों में संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने पर नाम किया संवाददाता रानीश्वर : प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखण्ड अन्तर्गत आसनबनी और रंगालिया पंचायत के ऐसे कार्डधारियों के घर जाकर नोटिस दिया गया जिनके द्वारा विगत 15 … Read more

ताकि भावी पीढ़ी सुरक्षित रहे…

धर्मांतरण और लव जिहाद के विरुद्ध आदिवासी समाज को सचेत होने की जरूरत : अबीता हांसदा

जामताड़ा : आदिवासी सावंता सुसार अखाड़ा की ओर से फतेहपुर प्रखंड के अपने आदिवासी गांव सुगनीबासा में बैठक की गई। बैठक में आदिवासी महिला बेटी के ऊपर हो रहे अत्याचार लव जिहाद और धर्मांतरण को रोकने के लिए लोगों को जगाने का काम किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया ताकी आने वाली पीढ़ी बचे। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जामताड़ा जिला संयोजक मंगल सोरेन, सह संयोजक अबीता हंसता, युवा सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम हेम्ब्रम, महेश्वर बेसरा, जगमांझी, प्राणिक मांझी बाबा, नयकी बाबा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

ईंट का जवाब पत्थर से देना हम भी जानते हैं : आजसू

जिले में अपने संगठनात्मक विस्तार और जनाधार को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध संवाददाता देवघर : आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इक्का-दुक्का पत्ते गिर जाने से पेड़ नहीं गिर जाता, आजसू पार्टी बरगद का पेड़ है। उन्होंने कहा कि देवघर जिले में आजसू पार्टी … Read more

झारखंड के आठ पुलिस पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) में प्रमोशन की स्वीकृति डेस्क, नई दिल्ली/रांची

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा झारखंड राज्य पुलिस सेवा के आठ पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) में पदोन्नति हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह निर्णय संघ लोक सेवा आयोग की दस नवम्बर को सम्पन्न बैठक में अनुमोदित किया … Read more

दुमका में ईडी के बाद अब एसीबी की धमक

व्यवसायी नवीन पटवारी के घर पड़ा छापा शराब घोटाले से जुड़े हो सकते हैं तार संवाददाता दुमका : उपराजधानी दुमका में ईडी के बाद अब एसीबी की टीम मंगलवार के सुबह 07:30 बजे प्रतिष्ठित व्यवसायी नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले … Read more

मनरेगा लोकपाल ने भातुडिया बी पंचायत में मनरेगा योजनाओं एवं अभिलेखों का किया निरीक्षण

संवाददाता रामगढ़ : मनरेगा लोकपाल कल्पना झा ने मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड के भातुडिया बी पंचायत में चल रही मनरेगा योजनाओं एवं इससे संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मनरेगा लोकपाल के साथ बीपीओ पंकज कुमार वर्मा, सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता रविन्द्र कुमार मंडल, ग्राम रोजगार सेवक विकास झा भी थे। इस … Read more

मनरेगा लोकपाल ने भातुडिया बी पंचायत में मनरेगा योजनाओं एवं अभिलेखों का किया  संवाददाता

रामगढ़ : मनरेगा लोकपाल कल्पना झा ने मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड के भातुडिया बी पंचायत में चल रही मनरेगा योजनाओं एवं इससे संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मनरेगा लोकपाल के साथ बीपीओ पंकज कुमार वर्मा, सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता रविन्द्र कुमार मंडल, ग्राम रोजगार सेवक विकास झा  भी थे। इस क्रम में लोकपाल ने सबसे पहले पंचायत सचिवालय जाकर मनरेगा के आवश्यक सात रजिस्टरों के साथ-साथ योजनाओं से संबंधित रजिस्टर एवं मापी पुस्तिकाओं की जांच की।जांच के दौरान उपस्थित संबंधित ग्राम रोजगार सेवक को उन्होंने सभी पंजियों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। पंचायत सचिवालय के बाद उन्होंने पूरी टीम के साथ भातुडिया बी में मनरेगा के तहत क्रियान्वित की जा रही बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजनाओं तथा निर्माणाधीन सिंचाई कूपों की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को बागवानी के साथ इंटरक्रॉपिंग करने तथा पौधों के बीच उग आई खरपतवार को हटाने का निर्देश भी दिया। मनरेगा लोकपाल ने बागवानी योजनाओं में मजदूरों के विश्राम के लिए शेड का निर्माण, महिला श्रमिकों के बच्चों के लिए क्रेच, पेयजल तथा प्राथमिक चिकित्सा के लिए आवश्यक दवाओं आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित ग्राम रोजगार सेवक को दिया।