दुमका में ईडी के बाद अब एसीबी की धमक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

व्यवसायी नवीन पटवारी के घर पड़ा छापा

शराब घोटाले से जुड़े हो सकते हैं तार

संवाददाता

दुमका : उपराजधानी दुमका में ईडी के बाद अब एसीबी की टीम मंगलवार के सुबह 07:30 बजे प्रतिष्ठित व्यवसायी नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में की हो सकती है। जानकारी के अनुसार, नवीन पटवारी अपने तीन भाइयों के साथ इसी मकान में रहते हैं। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। हालांकि इस दौरान मिडिया का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहा। बताया जा रहा है कि सोमवार को एसीबी ने रांची सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए थे। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मंगलवार को दुमका स्थित नवीन पटवारी के आवास पर यह कार्रवाई की जा रही है। मामले मे कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें