15 महीनों से अनाज का उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों को मिला नोटिस
तीन दिनों में संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने पर नाम किया संवाददाता
रानीश्वर : प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखण्ड अन्तर्गत आसनबनी और रंगालिया पंचायत के ऐसे कार्डधारियों के घर जाकर नोटिस दिया गया जिनके द्वारा विगत 15 महीनों से अनाज का उठाव नहीं किया जा रहा है। आसनबनी पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता मो० इमरान के दुकान के लाल कार्डधारी दो लाभुक के द्वारा विगत 15 महीनों से अधिक और ग्रीन कार्डधारी दो लाभुक के द्वारा विगत दो वर्ष से अधिक समय से अनाज का उठाव नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार रंगालिया पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता जयन्ती एस०एच०जी० के लाल कार्डधारी छह लाभुक और ग्रीन कार्डधारी एक लाभुक के द्वारा, सुरजमुखी एस०एच०जी० जनवितरण प्रणाली विक्रेता के लाल कार्डधारी दो लाभुक, ग्रीन कार्डधारी एक लाभुक और अन्तोदय कार्डधारी एक लाभुक तथा एस०एच०जी रंगालिया जनवितरण प्रणाली विक्रेता के लाल कार्डधारी तीन लाभुक और ग्रीन कार्डधारी एक लाभुक का नोटिस जनवितरण प्रणाली विक्रेता को दिया गया। विदित हो कि जिला आपूर्ति कार्यालय से प्रखण्ड अन्तर्गत कुल 62 जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के लाल कार्डधारी 195 लाभुक, अन्तोदय कार्डधारी 30 लाभुक और ग्रीन कार्डधारी 23 लाभुक सहित कुल 248 की सूची प्राप्त ही है जिनके द्वारा विगत 15 महीनों से अनाज का उठाव नहीं किया जा रहा है। ऐसे लाभुकों का नोटिस तैयार कर जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को दिया जा रहा है। नोटिस प्राप्ति के तीन दिनों के उपरान्त संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने पर ऐसे कार्डधारियों का नाम विलोप्ति किया जायेगा। साथ ही जनवितरण प्रणाली विक्रेता मो० इमरान के दुकान का निरीक्षण भी किया गया जहाँ कार्डधारियों को दिसम्बर महीने का अनाज का वितरण किया जा रहा था।








