11 सितंबर अल्बर्ट का चौक में करमा मिलन समारोह का आयोजन

रांची : रांची प्रेस क्लब के सभागार में सरना सदान मूलवासी मंच की बैठक रखी गई करमा पर्व के बाद दिनांक 11 सितंबर 2025 दिन गुरुवार को करमा मिलन समारोह रांची के हृदय स्थली अल्बर्ट एक्का चौक के पास होने को लेकर इस बैठक की अध्यक्षता अंतु तिर्की और संचालन नन्द किशोर सिंह चंदेल ने … Read more

झारखंड से पांच दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी तमिलनाडु रवाना

रांची । झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ी इंडियन पारा क्रिकेट प्रीमियर लीग कप 2025 खेलने के लिए कोयंबटूर रवाना हुए,उन्होंने रवाना होने से पूर्व दिव्यांग जनों के हितेषी प्रमुख संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के द्वारा रांची रेलवे स्टेशन पर फूलमालाओं एवं उपहार देने सहित दिव्यांगजनों का रेलवे पास बनाकर जोरदार स्वागत करते हुए … Read more

झारखंड सरकार ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

राजमहल जेके हाई स्कूल के झारखंड आर्ट्स टॉपर देव तिवारी को  मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजधानी में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य के विभिन्न बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में … Read more

इंडिगो का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, 95 यात्री सुरक्षित

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-5066 की रनवे पर हार्ड लैंडिंग हुई, जिसमें विमान में सवार 95 यात्री बाल-बाल बच गए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान अपने निर्धारित समय से 9 मिनट पहले रांची पहुंचा। लैंडिंग के दौरान विमान को जोर … Read more

इलेक्ट्रोस्टील जल सेवक सम्मान 2025 ने जल संरक्षण में बदलाव लाने वालों को किया सम्मानित

रांची : इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स लिमिटेड, जो छह दशकों से अधिक समय से अग्रणी जल अवसंरचना समाधान प्रदाता है, ने अपने बहुप्रतीक्षित पुरस्कार समारोह के तीसरे संस्करण, इलेक्ट्रोस्टील जल सेवक सम्मान 2025 का आयोजन किया. यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थानों को मान्यता देता है जो जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावशाली बदलाव ला रहे हैं, … Read more

झारखंड में फैशन और ग्लैमर का संगम : झार राफ्ट सीजन 3 एवं मिस्टर, मिस, मिसेज 2025 का आयोजन

रांची। झारखंड में फैशन और मॉडलिंग को नई पहचान दिलाने की दिशा में वाम्स इंस्टीट्यूट एवं प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित झार राफ्ट सीजन 3 एवं मिस्टर, मिस, मिसेज 2025 का भव्य आयोजन रांची में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर करीब 700 से अधिक लोग शामिल हुए। वाम्स प्रोडक्शन के डायरेक्टर वसीम आलम ने बताया कि … Read more

मालदा मंडल द्वारा सघन टिकट जांच एवं यात्री जागरूकता अभियान

अगस्त 2025 में 18,613 मामले दर्ज, ₹1.28 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला गया मालदा। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा वास्तविक यात्रियों के हित में अनुशासित एवं नैतिक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अगस्त 2025 में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ … Read more

30 साल से अधूरी सड़क पर उफना ग्रामीणों का सब्र : धान रोपकर किया विरोध, पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हजारीबाग। जिले की मंगूरा पंचायत के हेटली जंगवारी गांव में ग्रामीणों ने 30 वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने कच्ची सड़क पर धान की रोपाई कर सरकार और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण के लिए वर्षों से आवेदन और … Read more

मालदा रेल मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

मालदा,  पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने अपने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मंदार कॉन्फ्रेंस हॉल में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया, जिसकी देखरेख वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी इंद्रजीत ने की। समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक … Read more

पत्रकारों के प्रतारणा के खिलाफ कलाकार का विरोध प्रदर्शन

वर्धमान,1 सितंबर 2025 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित कलाकार डॉ. स्वप्न दत्त बाउल ने दक्षिण 24 परगना में पत्रकारों के उत्पीड़न, यातना और जान से मारने की धमकियों के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया है। कलाकार डॉ दत्त ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है।उन्हें मानसिक यातनाएं … Read more