पत्रकारों के प्रतारणा के खिलाफ कलाकार का विरोध प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वर्धमान,1 सितंबर 2025 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित कलाकार डॉ. स्वप्न दत्त बाउल ने दक्षिण 24 परगना में पत्रकारों के उत्पीड़न, यातना और जान से मारने की धमकियों के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया है।

कलाकार डॉ दत्त ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है।उन्हें मानसिक यातनाएं दी जा रही है।इससे लोकतंत्र का यह चौथा स्तम्भ खतरे में है।केंद्र एवं राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग नंबर 2 ब्लॉक के जिबंतला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हेदिया गाँव के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सरदार को असामाजिक तत्व लगातार परेशान कर रहा है।

श्री सरदार ने इसकी शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर केंद्र तक कई बार की है,लेकिन इस ओर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है।

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें