जानबूझकर स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप ,एफआईआर दर्ज

हिरणपुर हिरणपुर थाना क्षेत्र तोड़ाई निवासी प्रेम चंद भगत ने थाने में लिखित आवेदन दिया है कि मनोज कुमार मंडल तोड़ाई निवासी एक वर्ष पूर्व मेरे बेटे श्रवण कुमार भगत के सीमेंट छड़ के दुकान से 30 हज़ार रूपये का सीमेंट उधार ले गया था, सोमवार दोपहर को उधार का पैसा मांगने पर मेरे पुत्र … Read more

अगहनी फसल बीमा को लेकर लिट्टीपाड़ा में विशेष बैठक, 31 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

लिट्टीपाड़ा (संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता)। बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी पंचायतों में अगहनी धान व मक्का फसलों का बीमा 31 अगस्त 2025 तक सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। बैठक में लैम्प पैक्स सचिव, पंचायत … Read more

लिट्टीपाड़ा पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता, सूर्या हांसदा इन्कांटर की सीबीआई जाँच की किया मांग

हिरणपुर संवाददातालिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी मंगलवार को हिरणपुर स्थित आवास मे प्रेस वार्ता कर कहा कि आदिवासी नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में परिजनों द्वारा की जा रही सीबीआई जांच की मांग को पूरी तरह जायज़ ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई सवाल अनुत्तरित हैं और सच … Read more

पाकुड़िया सीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित, 11 ने किया रक्तदान

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, पाकुड़िया पाकुड़िया: उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. भरत भूषण भगत सहित अन्य अधिकारियों ने फीता काटकर किया। शिविर में प्रखंड कर्मियों, जेएसएलपीएस की महिला सदस्यों एवं समाजसेवियों सहित … Read more

पाकुड़िया में जर्जर शिव मंदिर के नवनिर्माण को लेकर हुआ पूजा अनुष्ठान, बनेगी भव्य शिवालय

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, पाकुड़िया पाकुड़िया: स्थानीय ग्राम स्थित प्राचीन एवं जर्जर हो चुके 1008 बिहारी बाबा शिव मंदिर के निस्तारीकरण व भव्य शिवालय के नवनिर्माण को लेकर रविवार को विधिवत पूजा-अनुष्ठान संपन्न हुआ। बनारस से पधारे विद्वान पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान शंभू कुमार भगत, प्रकाश भगत एवं भवेश मंडल सपत्नी द्वारा … Read more

महेशपुर में प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 20 ने किया रक्तदान

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, महेशपुर महेशपुर: पाकुड़ उपायुक्त की पहल पर प्रोजेक्ट जागृति के तहत हर माह की 24 तारीख को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में किया गया। शिविर में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, बीपीआरओ प्रसनजीत मंडल, चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू समेत स्वास्थ्यकर्मी, … Read more

हिरणपुर में चला सघन वाहन जांच अभियान, 15 वाहनों से वसूले गए 19,450 रुपये जुर्माना

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, हिरणपुर हिरणपुर: रविवार शाम थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, लाइसेंस व अन्य उल्लंघनों की जांच की गई। अभियान के दौरान 15 दोपहिया वाहनों से कुल 19,450 रुपये का जुर्माना वसूला गया। … Read more

रांची में नकली नोटों का जाल, पुलिस ने 68.5 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

दिल्ली में बैठा सरगना, बिहार से पहुंची थी जाली नोटों की खेप रांची विशेष संवाददाता / मनोज प्रसाद राजधानी रांची में नकली नोटों के कारोबार से जुड़ी एक बड़ी साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 500-500 … Read more

नशे के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, डीआईजी नौशाद आलम ने कहा-

अभिभावक लें संकल्प, नशे का धंधा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाईमेदिनीनगर। पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम से आज इत्तिहाद-ए-अमन कमिटी गौसिया मोहल्ला पहाड़ी के नागरिकों ने मुलाक़ात की। इस दौरान नागरिकों ने समाज से नशे की लत को खत्म करने और इस पर विशेष ध्यान देने की मांग रखी।डीआईजी नौशाद आलम ने इस … Read more

स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 – तीसरे दिन हुआ भव्य समापन, प्रतिभागियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण

रांची : परिचित फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का तीसरा और अंतिम दिन भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। सरला बिरला यूनिवर्सिटी के कला मंडपम हॉल में आयोजित इस अवसर पर हजारों युवाओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि बाबू लाल मरांडी, भाजपा अध्यक्ष, झारखंड, … Read more